top of page

Gita Learning Contest (GLC) 2023

  • Jan 14, 2024
  • 2 min read



Gita Learning Contest 2023




About the Contest & Guidelines:




🦚हरे कृष्ण 🦚

कृपया प्रणाम स्वीकार करें !

श्री श्री राधा माधव की जय !

श्रील प्रभुपाद की जय !

श्री श्री गुरु गौरांग की जय !

23 दिसंबर ,गीता जयंती के उपलक्ष्य में इस्कॉन अजमेर की ओर से सभी के लिए श्रीमद् भगवद् गीता पर आधारित 21 जनवरी 2024 को एक गीता प्रतियोगिता (GLC) आयोजित की जा रही है। इससे संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु:

1. इस प्रतियोगिता में पुरुष और महिलाएं दोनों ही भाग ले सकते हैं।

2. भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक है। रजिस्ट्रेशन शुल्क मात्र ₹100 है।

3. रजिस्ट्रेशन, 31 दिसंबर तक, वैशाली या आशागंज केंद्र में जाकर या दिए गए नंबर पर कॉल करके करा सकते हैं।

4. रजिस्ट्रेशन कराने पर GLC पुस्तिका निःशुल्क दी जाएगी। साथ ही मंदिर में उपलब्ध भगवद् गीता भी अलग से ले सकते हैं।

5. प्रश्नावली में 70% प्रश्न GLC पुस्तिका से और 30% प्रश्न भगवद् गीता से दिए जाएंगे।

6. प्रथम तीन विजेताओं को ₹11000, ₹5100 और ₹2100 के मूल्य के पुरस्कार क्रमानुसार दिए जाएंगे। साथ ही प्रथम 50 विजेताओं को सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

सभी भक्तों से अनुरोध है कि वर्ष में एक बार होने वाली इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लें एवं आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर अपना मनुष्य जीवन सार्थक बनाएं।

आपकी सेवा में

इस्कॉन अजमेर





Update 1:

🦚हरे कृष्ण🦚

गीता प्रतियोगिता से संबंधित सूचना:

✓गीता प्रतियोगिता की परीक्षा, जो 10 दिसंबर 2023 को होने वाली थी, वह पोस्टपोन की जाती है और अब 21 जनवरी 2024 को कराई जाएगी।

✓इसमें पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है।

पंजीकरण हमारे वैशाली या आशागंज केंद्र पर जाकर या ऑनलाइन इस लिंक पर जाकर कर सकते हैं: https://bit.ly/GLC2023exam पंजीकरण के पश्चात अपनी निःशुल्क गीता सहायिका पुस्तिका (FREE GLC Booklet) मंदिर से अवश्य प्राप्त करें। साथ ही भगवद् गीता भी अलग से ले सकते हैं।

वैशाली केंद्र स्थान/लोकेशन:

इस्कॉन मंदिर, एच-18बी, छत्री योजना, माकड़वाली रोड, वैशाली नगर, अजमेर

आशागंज केंद्र स्थान/लोकेशन:

इस्कॉन मंदिर, संत कवाराम स्कूल के पास, आशागंज, अजमेर

✓परीक्षा का स्थान और समय प्रतिभागियों को GLC के ग्रुप पर सूचित कर दिया जाएगा। इस ग्रुप में केवल उन्हीं लोगों को जोड़ा जाएगा, जो प्रतियोगिता के लिए रजिस्टर कराएंगे।



Update 2:

GLC परीक्षा में, इस प्रकार दो खंड होंगे:

80 बहुविकल्पीय/MCQ प्रश्न होंगे (सही विकल्प पर टिक करना होगा) और 20 व्यक्तिपरक/subjective प्रश्न होंगे (उत्तर विस्तार से लिखना होगा)।

दोनों खंडों में 70% प्रश्न GLC बुकलेट से और 30% भगवद गीता से आएंगे।

परीक्षा 90 मिनट की होगी।



Please put this GLC Logo as your WhatsApp Display (Profile) Picture and help us reach more and more people so that more people can participate in this annual exam and get a chance to read Bhagavad Gita thoroughly.


कृपया इस जी.एल.सी. लोगो को अपने व्हाट्सएप डिस्प्ले (प्रोफाइल) चित्र के रूप में लगाएं और हमें अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने में मदद करें ताकि अधिक लोग इस वार्षिक परीक्षा में भाग ले सकें और भगवद गीता को पूरी तरह से पढ़ने का मौका पा सकें।




Also, for proper guidance, Gita Learning Classes are also being given to the registered participants. For any doubt or assistance, you can post your doubt or the video feedback in the comment section below the video on YouTube.

You can access the same by going to the following playlist on ISKCON Ajmer YouTube Channel:









 
 
 

Comments


Hare Krishna Hare Krishna Krishna Krishna Hare Hare, Hare Rama Hare Rama Rama Rama Hare Hare

© 2022 ISKCON Ajmer. All rights Reserved.

bottom of page